पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम ने जताया शोक | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम ने जताया शोक

देहरादून। पूर्व रक्षा मंत्री और देश के कद्दावर नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार की सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सुबह सात बजे के करीब फर्नांडिस के निधन की औपचारिक पुष्टी की गई। राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने भी इस पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वो पूर्व रक्षा मंत्री व वरिष्ठ राजनेता जॉर्ज फर्नांडिस के निधन की खबर से दुखी हैं, जॉर्ज फर्नांडिस सदैव मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष करते रहे। उनके जाने से समाजवादी चिंतन का एक अध्याय समाप्त हुआ है।
बता दें की अटल बिहारी की सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे। इस दौरान उन्होंने सेना से जुड़े कई अहम निर्णय लिए। इमर्जेंसी के दिनों की बात करें तो जॉर्ज फर्नांडिस ही थे जिन्होंने इमर्जेंसी के समय गिरफ्तारी से बचने के लिए सिख का वेष धारण किया था। उन्होंने पगड़ी और नकली दाढ़ी भी लगाई थी।
जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो वे तिहाड़ जेल में साथी कैदियों को गीता के श्लोक सुनाया करते थे। 1974 की रेल हड़ताल के बाद वह एक अलग रूप में नजर आए। बीना डरे उन्होंने बेबाकी के साथ इमर्जेंसी के लगाए जाने का विरोध किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *