भाजपा महिला मोर्चा ने चिकित्सकों और स्टाफ को सम्मानित किया | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा महिला मोर्चा ने चिकित्सकों और स्टाफ को सम्मानित किया

विकासनगर। भाजपा महिला मोर्चा ने देश में एक सौ करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मोर्चा ने इस उपलक्ष्य में विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों पर जाकर वैक्सीनेशन में कार्य कर रहे चिकित्सकों, नर्सेज और स्टाफ को सम्मानित किया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर और हरबर्टपुर मंडल की मंडल महामंत्री रचना कटियार ने क्षेत्रीय एएनएम को कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। विकासनगर ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष आशा चौहान ने पीएचसी पश्चिमी वाला में वहां के स्टाफ को सम्मानित किया। जीवनगढ़ में सत्संग भवन में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर के नेतृत्व में सभी स्टाफ को सम्मानित किया। डाकपत्थर पीएचसी में मंडल अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया ने चिकित्सकों और स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान जिला मंत्री रेखा सिंह, बीना डोभाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीता चौधरी, मंडल महामंत्री हरबर्टपुर रचना कटियार, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी टीना जुवाठा, उपाध्यक्ष दीपा राघव आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *