दून में लगातार बढ रहा अपराधों का ग्राफ,पुलिस विफल | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

दून में लगातार बढ रहा अपराधों का ग्राफ,पुलिस विफल

देहरादून। उत्तराखंड की राजधनी में अपराधों का ग्रापफ बढ़ता ही जा रहा है। बीते कुछ दिन में चेन लूटने की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि डीजी अशोक कुमार के थानेदारों व अधिकारियों को दिए गए अल्टीमेटम के बाद भी चेन लूटेरों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।
बता दें कि बीते दिनों चेन लूटने की घटनाएं सामने आई थी। शहर में ऐसा कोई दिन नहीं है, जब चेन लूट, पर्स चोरी या मोबाइल लूट की घटनाएं सामने न आई हो। शहर के नेहरू काॅलोनी में रात करीब 8 बजे वीरेंद्र खंतवाल निवासी मोहकमपुर माजरी की मां विद्या देवी के गले से चेन लूट ली गई थी। घटना के वक्त वो घर के बाहर बरामदे में बैठी थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली। पुलिस ने इस घटना में शिकायत तो दर्ज कर लिया है, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से अभी दूर है।
दूसरी घटना बसंत विहार की है। शनिवार देर रात करीब सवा दस बजे कपड़ा कारोबारी हिमांशु बाध्वा अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर टहल रहे थे, तभी उस दौरान असलाह कनपटी पर रखकर बदमाशों ने उनसे चेन लूट ली. पुलिस इस घटना की कार्रवाई करने जा ही रही थी कि रविवार को एक और बड़ी लूट की वारदात हो गई। रायपुर में नकरौंदा में शुक्रवार की शाम को विवेक विहार निवासी महिला नीला देवी घर के बाहर टहल रही थी, तब बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से उतरकर महिला के पीछे जाकर उसके गले की चेन लूट ली। यहां भी पुलिस अभी तक बदमाशों का हूलिया तक नहीं जुटा पाई है। शहर के नेहरू काॅलोनी क्षेत्र में बुधवार शाम को करीब पौने छह बजे बद्री विहार लेन नंबर दो मोथरोवाला में रहने वाले मोहन पांडेय की मां इंदिरा देवी पांडेय पत्नी स्व. पीडी पांडेय तरुण विहार में एक परिचित के घर जा रही थी तभी 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। हालांकि इस बार मामले में बीते रविवार को पुलिस ने बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बावजूद इसके शहर में वारदातें लगातार जारी हैं। एसपी सिटी श्वेता चैबे के मुताबिक सभी थाना पुलिस की 5 संयुक्त टीमें बनाई गई हैं, जिसमें एसओजी को भी शामिल किया गया है। सभी घटनाओं के हूलिया का मिलान किया जा रहा है कि ये एक ही गिरोह है या फिर अलग-अलग बदमाश घटना को अंजाम दे रहे हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि डीजी अशोक कुमार का जनपद पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम भी पूरा हो रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *