ऋषिकेश निगम वार्ड नंबर तीन में भाजपा का परचम | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

ऋषिकेश निगम वार्ड नंबर तीन में भाजपा का परचम

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर क्षेत्र के उपचुनाव में पार्षद की सीट भाजपा के खाते में गई। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को 356 मतों से पराजित किया।
सोमवार को हुए मतदान में कुल 1535 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया था। आज तहसील में मत गणना केंद्र बनाया गया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें भाजपा की प्रियंका यादव को 923 और कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा 567 मत मिले। 37 मत निरस्त किए गए। आठ लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
सात माह पूर्व जब नगर निगम के चुनाव हुए थे तो भाजपा प्रत्याशी प्रियंका करीब डेढ़ सौ मत से कांग्रेस प्रत्याशी रीना गुप्ता से चुनाव हार गई थीं। प्रियंका यादव ने रीना गुप्ता के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने स्क्रीनिंग कमेटी को जांच सौंपी थी और रीना गुप्ता का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। इस पर वार्ड तीन का पार्षद पद रिक्त किया गया था। इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर काफी पुलिस तैनात की गई थी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *