युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है: पदम प्रकाश शर्मा | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है: पदम प्रकाश शर्मा

हरिद्वार जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में बुधवार को निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही प्राथमिक स्तर की छात्राओं को अंकपत्र के साथ ही पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कक्षा एक से पांच तक की ग्यारह छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंक पत्र और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत प्रतिभाओं के विकास के लिए सरकार और समाज के साथ मिलकर काम कर रहा है। संस्था की ओर से संचालित कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा ही राष्ट्र की शैक्षिक प्रगति का आधार है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *