आप ने जानी किसानों की पंचायत में उनकी समस्याएं   | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आप ने जानी किसानों की पंचायत में उनकी समस्याएं  

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश शर्मा ने ग्राम फूलगढ़ में किसानों की पंचायत का आयोजन किया। किसानों ने भारतीय जनता पार्टी पर हवाई घोषणा करने और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं करने पर नाराजगी भी जताई। नरेश शर्मा ने आश्वासन दिलाया कि सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगी।
शुक्रवार को फूलगढ़ में आयोजित की गई किसानों की पंचायत में उनकी समस्याएं जानी गई। इस दौरान किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी वादे किसानों के साथ किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। किसानों का कहना था कि उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अब खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। गन्ने का समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों को भी पूरा नहीं किया जा पा रहा है। किसानों ने गन्ने का भाव तत्काल घोषित करने और बकाया भुगतान तत्काल कराने की मांग उठाई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *