पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर अग्रसर : संजय सिंह | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर अग्रसर : संजय सिंह

हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर विधानसभा के अंतर्गत गांव जमालपुर खुर्द, गढ़ मीरपुर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर भाजपा हर भाजपा महा संपर्क अभियान चलाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य की नीति-रीतियों अवगत कराते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर बढ़ रहा है। अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नेघर-घर जाकर ग्रामीणों से जन संपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के वाहनों में पार्टी के झंडे स्टीकर लगाकर महासंपर्क अभियान से जोड़ा। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश की ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र को सर्वाेपरि मानकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि किसानों, श्रमिकों व मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। देश प्रगति की ओर अग्रसर है। विपक्ष विकास के कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करने का काम कर रही है लेकिन देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा की देश का समग्र विकास कर सकती है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया, अमित वालिया, राहुल, दीपक कटारिया, रोहन, सुमित, आकाश, शिवा, रोहित, सन्नी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *