अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना  | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 01, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना 

रुड़की।  नगर निगम की टीम ने बुधवार को नगर निगम चौक के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक रेहड़ी वाले ने नगर निगम की टीम पर रेहड़ी को पलटने का आरोप भी लगाया। बुधवार का नगर निगम की टीम ने नगर निगम चौक के पास अतिक्रमण को हटाने पहुंची। टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान एक फल की रेहड़ी लगाने वाले के साथ नगर निगम की टीम के साथ विवाद हो गया। इस दौरान फल की रेहड़ी पलट गई। रेहड़ी को पलटने को लेकर लघु व्यापारी ने नगर निगम की टीम पर आरोप लगाया। लघु व्यापारी का आरोप था कि टीम ने उसके फल की रेहड़ी को पलटा। जबकि नगर निगम की टीम के सदस्यों का कहना था कि रेहड़ी वाले ने स्वयं ही फल की रेहड़ी को पलटा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *