अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को दी विधिक जानकारी | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को दी विधिक जानकारी

अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र स्यालीधार में श्रमिकों हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निशुल्क सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा द्वारा उपस्थित श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों, नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना 2015, श्रम विभाग में संचालित कानूनी सेवा क्लीनिक, श्रमिक पंजीकरण, नवीनीकरण आदि व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के कार्यों, नालसा पोर्टल, अनिवार्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम, जंगलों में लगने वाली आग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान व वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, रिवेंज पॉर्न, साइबर स्टाकिंग, साइबर उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, नालसा योजना 2015, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, निशुल्क विधिक सहायता, गौरा शक्ति एप, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, बाल विवाह प्रतिबंध, बाल श्रम प्रतिबंध आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं आगामी 11 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी जानकारी दी गई। शिविर में विज्ञान केन्द्र के डॉ नवीन चन्द्र जोशी वरिष्ठ वैज्ञानिक व स्टाफ एवं पैरा लीगल वालियंटर विनीता आर्या उपस्थित रही।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *