प्रदेश आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है,भट्ट | Jokhim Samachar Network

Sunday, January 26, 2025

Select your Top Menu from wp menus

प्रदेश आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है,भट्ट

  1. हल्द्वानी।लोकसभा चुनावो के लिए उत्तराखंड मे बीजेपी पूरी तरह से तैयार है।संघटन पार्टी के हर वर्गों के साथ बैठक करने मे जुटा है।यह कहना है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का।
    एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संघटन और कार्यकर्तायो मे जोश भरा हुआ है और कार्यकर्ता पार्टी कि रीढ़ है।उन्हों ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी के द्वारा आने वाले समय मे पार्टी के कार्यक्रमों को किस तरीके से करना है इस को लेकर बैठको का दौर जारी एक,हम आगामी चुनावो को मजबूती के साथ लड़ सके इसके लिए हम सब समीक्षा कर रहे है।
    श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जारही जनकल्याणी योजनाओ को जानता तक पहुंचने और उसका लाभ जरूरतमंदो को कैसे मिले इसके लिए पार्टी काम कर रही है।उन्हों ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने उत्तराखंड को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए तन,मन और धन से कार्य किया है,इसीलिए आज भारत कि विश्व मे जय जय कार हो रही है,जल,थल,अम्बर के साथ हम अंतिरिक्ष मे भी अपनी अलग पहचान बनाने मे कामयाब हुए है।
    प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रदेश महामंत्रि राजेंद्र सिंह बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी,प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट,नवीन भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट साहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *