अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की आशंका | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की आशंका

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी करने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भारती के अनुसार अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसकी आशंका को देखते हुए लोगों को इस तरह की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन से बिजली, पेयजल और मार्ग बंद हो सकते हैं। संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी गई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *