युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लवकुमार दत्ता एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण शंखधर का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लवकुमार दत्ता एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण शंखधर का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार।  समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए लवकुमार दत्ता एवं सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए श्रवण शंखधर का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए लवकुमार दत्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा निरंतर मजबूत हो रही है। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में सपा दमदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सपा के सहयोग के बिना कोई भी उत्तराखण्ड में सरकार का गठन नहीं कर पाएगा। लवकुमार दत्ता ने कहा कि युवा वर्ग को साथ जोड़कर पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में सरकार का गठन करेंगे। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण शंखधर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि सपा सभी वर्गो के विकास में अपना सहयोग प्रदान करती है। विधानसभा चुनाव में सपा लोहिया वाहिनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं सपा प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि लवकुमार दत्ता व श्रवण शंखधर जैसे ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी को गति मिलेगी। सपा की रीति नीतियों को युवा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते श्रमिक किसान महंगाई से आहत हैं। आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर, मध्यम परिवारों के लिए दो वक्त का भोजन नहीं जुटा पा रहे हैं। आमजन की समस्याएं दूर करने के बजाए केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। स्वागत करने वालों मेंं साजिद अंसारी, कपिल शर्मा जौनसारी, सोमनाथ, विजय कश्यप, रिंकू शर्मा, संजय गौड़, सुभाष सिंह, संदीप सब्बरवाल, आदेश पंडित आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *