विधायक राजकुमार के समर्थकों ने ली भाजपा की सदस्यता | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विधायक राजकुमार के समर्थकों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। पुरोला विधायक राजकुमार के समर्थक बड़ी संख्या में भाजपा में
शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन
कौशिक ने उन्हें सदस्यता दिलाई। रविवार को भाजपा मुख्यालय में हुए
कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राजकुमार के आने से पुरोला क्षेत्र
में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
उत्तराखंड के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा है। यहां की भौगोलिक स्थितियों
के लिए वे हमेशा चिंतित रहते हैं। आने वाले समय में उत्तराखंड को आर्थिक,
सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी के नाम से विश्व में जाना जाएगा। विधायक
राजकुमार ने कहा कि पीएम मोदी से प्रभावित और कांग्रेस में परिवार वाद से
त्रस्त होकर ही भाजपा में आए हैं। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में
पुरोला, नौगांव व मोरी के कई कांग्रेस पदाधिकारी, सभासद, पूर्व ब्लाक
प्रमुख व पूर्व प्रधान शामिल रहे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने
कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री नीरू देवी, प्रदेश
मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, उत्तरकाशी
के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत
राम नौटियाल आदि मौजूद रहे। विधायक के समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय पर
जमकर आतिशबाजी की। ये समर्थक दोपहर दो बजे ही पहुंच गए थे। जैसे ही
विधायक राजकुमार वहां पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ उनका
स्वागत किया गया। काफी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भी पार्टी परिसर पर
पारंपरिक लोकनृत्य भी किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *