रविवार को भी हुई जमकर बर्फबारी | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रविवार को भी हुई जमकर बर्फबारी

देहरादून। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार से रुक-रुक कर हिमपात का दौर रविवार को भी जारी रहा। पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं। यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, जानकी चट्टी, बनास, निषणी, पिंडकी, मदेश सहित दर्जनभर गांव बर्फबारी की चपेट में आ गए। जिस कारण यहां के लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर कोहरे से परेशान हैं। सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह तक केदारनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। बद्रीनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ में शनिवार देर रात से हो रही बर्फबारी सुबह 8 बजे थमी। केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नही हो सके। औली में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। औली में बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। औली में जीएमवीएन समेत निजि रिजार्ट हाउस फुल हो गए ह,ैं तो वहीं औली जोशीमठ रोपवे भी फुल चल रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *