वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने महिला रामलीला के पात्रों को किया सम्मानित | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने महिला रामलीला के पात्रों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा वरिष्ठ लेखिका एवं स्नेह प्रवाह की संयोजिका जया पाण्डे द्वारा नन्हे फ़रिश्ते कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसको पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शुभारंभ कर नन्हे बच्चों के लिए समर्पित किया किया। इसके अतिरिक्त देश की प्रथम महिला रामलीला का आयोजन करने वाली श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की महिला रामलीला के कलाकारों, पात्रों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखिका जया पाण्डे ने कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत को संजो कर रखने में श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा ने बेहतरीन कोशिश की है। इससे जहां हम अपनी संस्कृति को अपनी भावी पीढ़ी तक ले जाने में सफल होंगे, वहीं दूसरी ओर इससे हमारी संस्कृति की झलक बाहरी देशों तक एक नये रूप में जाएगी। जया पांडे ने पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक को भी साधुवाद देते हुए कहा कि यह बिट्टू कर्नाटक की दूरगामी सोच और मेहनत का ही नतीजा था जो श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी के सार्थक प्रयास से सीख लेते हुए उसी तर्ज पर आज अनेकों स्थानों में अन्य लोग भी महिला रामलीला करा रहे हैं। इसके अलावा भैसियाछाना ब्लाक की ग्रामसभा सल्ला की जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। इसी के साथ वूमेन इम्पावरमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन सीमा कर्नाटक के द्वारा किया गया जो आगे जाकर महिलाओं के उत्थान में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में स्नेह प्रवाह टीम को बेहतर तरीके से कार्य करने तथा सक्रिय बनाने के लिए एक लैपटॉप भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला रामलीला में अभिनय करने वाली महिला पात्रों आदि कलाकारों को सम्मानित किया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *