दून में दिनदहाडे़ रिलाइंस ज्वैलर्स से लूट | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

दून में दिनदहाडे़ रिलाइंस ज्वैलर्स से लूट

देहरादून, । प्रदेश की राजधानी दून में राष्ट्रपति के आगमन पर  चारों तरफ पुलिस के रहते हुए दिन दहाडे डकैत राजपुर रोड स्थित रिलाइंस ज्वैलर्स शोरूम ही लूट ले गये। हालांकि इसे पुलिस विभाग द्वारा गम्भीरता से लिया गया है और जल्द घटना के खुलासे की बात कही जा रही है। त्योहारी सीजन के दौरान राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बीच बदमाशों द्वारा पुलिस को बड़ी चुनौती पेश की गयी है। गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।
दरअसल बदमाशों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ काम किया। बदमाशों को बहुत भली भांति पता था कि पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहेगी क्योंकि देश की राष्ट्रपति भी राजधानी दून आयी हुई है। इसे बदमाशों का दुस्साहस ही कहेंगे कि उनके द्वारा सेंट जोसेफ के सामने राजपुर रोड पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस की अलग अलग टीमें मामले के खुलासे में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के हाथ में हेलमेट भी था। पुलिस फिलहाल शोरूम स्टाफ से भी पूछताछ में जुट गई है। घटना सुबह 10ण्30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि अभी बदमाशो द्वारा कुल क्या सामान लूटा गया इसका आंकलन नही हो पाया है। जानकारी यह भी सामने आयी है कि लूट के बाद बदमाशो ने सारा सामान अपने द्वारा लाई गई कार में ही शो रूम के स्टाफ से रखवाया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *