देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस मौके पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने अब्दुल कलाम के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वह जाने माने वैज्ञानिक के रूप में विख्यात थे। उनका पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था। उन्होंने सालों तक वैज्ञानिक क्षेत्र में कार्य किए। उनकी देखरेख में सन 1998 दूसरा सफल परीक्षण किया गया। मानवाधिकार संगठन के प्रदेश के उपाध्यक्ष लछु गुप्ता ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि कलाम जी का कहना था आप सपने देखना शुरू करंे तो उसको पूरा भी करें। कलाम जी बच्चो के बहुत प्रिय थे। इस मौके पर मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार सुनील कुमार जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक, महिला विंग के अध्यक्ष अरूणा चावला, गीता वर्मा, शिखा थापा, रेखा निगम, राहुल चैहान, अमन गुप्ता, दीपक कुमार, राजन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।