भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशी चयन के लिए कमेटी गठित | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशी चयन के लिए कमेटी गठित

देहरादून। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के चयन को कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी 20 अक्टूबर से पहले निर्विवाद वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। विवाद की स्थिति पर कमेटी नफा-नुकसान का आंकलन कर 22 अक्टूबर तक शेष प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
भाजपा महानगर कार्यालय में खासी चहल-पहल रही। यहां महापौर से लेकर पार्षद टिकट के संभावित दावेदार अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाते दिखे। इस बीच महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने चुनाव संचालन समिति और पार्षद प्रत्याशियों के चयन समिति के गठन की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि दून के 100 वार्ड के लिए करीब 430 लोगों ने दावेदारी की है। इनमें से कुछ मंडल अध्यक्ष तो कुछ ने विधायकों के मार्फत दावेदारी की है। सभी प्रत्याशियों का चयन में वह स्वयं, विधायक, महानगर के प्रभारी, दोनों महामंत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, अनुसूचित जाति के मोर्चा की अध्यक्ष के संयुक्त निर्णय के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत वार्ड में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट है। मगर, नए वार्डों में प्रत्याशियों को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी।
/

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *