गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ के सभी पदों पर आज पुर्नमतगणना हो रही है। जिसके विरोध में एबीवीपी के छात्र चार बोतल पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एबीवीपी छात्राें के इस कदम से कैंपस और विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुर्नमतगणना का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक सभी मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं किया जाता, पुर्नमतगणना का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा पुर्नमतगणना के विरोध में आर्यन छात्र संगठन भी है। आर्यन छात्र संगठन का कहना है कि सचिव पद पर किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। बावजूद विवि प्रशासन सभी पदों पर पुर्नमतगणना करवा रहा है। जो कि गलत है। आर्यन ने कहा कि जिस पद पर आपत्ति दर्ज की गई है, उसी पद पर पुर्नमतगणना कराई जाए।
हीं विवि प्रशासन ने मतगणना के लिए बिड़ला परिसर में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बता दें कि गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी। जिस पर ग्रीवांस समिति व अपीलीय अधिकारी (कुलपति) ने छात्रसंघ के सभी पदों पर पुर्नमतगणना के आदेश जारी किए थे। पूर्व में में भी मुख्य चुनाव अधिकारी ने आदेश जारी होने के बाद भी पुर्नमतगणना नहीं कराई थी, जिस पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने 7 दिसंबर को पुर्नमतगणना कराए जाने के आदेश दिए थे।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने बताया कि अपीलीय अधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को सुबह 9 बजे से पुर्नमतगणना शुरू कर दी जाएगी। पुर्नमतगणना के लिए चुनाव समिति के 16 शिक्षकों सहित 43 अन्य शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा तीन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। विवि प्रशासन ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मंगाया है।