लॉकडाउन में अपने सपने संस्था जरूरतमंद बच्चों के घर जा कर प्रदान कर रही शिक्षा | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

लॉकडाउन में अपने सपने संस्था जरूरतमंद बच्चों के घर जा कर प्रदान कर रही शिक्षा

-जरूरतमंद बच्चों के लिए चलाया जा रहा अभियान ‘शिक्षा दान’ अभियान

देहरादून। ओगल भट्टा सुभाषनगर में अपने सपने संस्था अधयक्ष अरुण कुमार यादव इस लॉक डाउन में जरूरतमंद बच्चों घर जाकर शिक्षादान कर रहे हैं। जिससे ऐसे बच्चे भी शिक्षा को सुचारू रूप से नए स= में आगे पढ़ाई के प्रति कुछ अभ्यास कर सकें। अपने सपने संस्था अधयक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि लॉकडाउन के कारण इस समय अनेक प्राईवेट स्कूलों में ऑनलाइन द्वारा पढाई कराई जा रही है। वहीं यह जरूरतमंद बच्चे इस समय उनके पास इस तरह की सुविधााऐ न होने के कारण पठन पाठन से वंचित ना हो इसके लिए अपने सपने संस्था ऐसे बच्चों के घर जाकर शिक्षा प्रदान कर रही है इस अभियान में अपना अहम योगदान देने के लिए संस्था अधयक्ष अरुण कुमार ने संस्था के उप सचिव विकास चौहान का आभार प्रकट किया। संस्था उपसचिव विकास चौहान ने कहा कि संस्था इसके पहले
पुरानी किताबो को एक दूसरे से अदान प्रदान करने के साथ नई कापियां बच्चो को दिया और फि़र आज से शिक्षा दान अभियान से उनको शिक्षित कर रही है।उपसचिव विकास चौहान ने कहा अपने सपने संस्था विगत 6 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति कार्य करता आ रहा है। वही लॉक डाउन के समय कोई जरूरतमंद भूखा ना रहे उसके लिए अपने सपने संस्था 40 दिनों से लगभग 2700 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी प्रदान कर चुका है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *