आंगनबाड़ी दे रही गर्भवती महिलाओं को खाद्य सामग्री की किट | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आंगनबाड़ी दे रही गर्भवती महिलाओं को खाद्य सामग्री की किट

-आदूवाला आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा दे रही है 59 साल की जोगिंदरो देवी

देहरादन। विकासनगर क्षे= के आदुवाला ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा दे रही 59 साल की महिला जोगिंदरो देवी अपनी उम्र के इस पड़ाव में भी क्षे= की सेवा में अपनी तत्परता दिखा रही हैं। यह कोरोना वायरस से डरे बिना निष्ठा के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इन्हें दिखाई दे रहा है तो अपना काम, आंगनबाड़ी केंद्र पर आई महिलाओं को खाद्य सामग्री किट देने के बाद गांव की तरफ़ निकल गई पैदल ही और जो गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ सकती या फि़र जिनके बच्चे छोटे हैं उनको घर-घर जाकर राशन पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। जोगिंदरो देवी 34 वर्षों से आदुवाला आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा दे रही हैं। जोगिंदरो देवी का जज्बा देखते ही बनता है। आज उनके आंगनबाड़ी केंद्र पर टेक होम राशन में 6 माह 3 वर्ष तक के 43 बच्चों को दलिया, मलका दाल, सूजी, पोहा दिया गया। गर्भवती 19 महिलाओं को सूजी, दलिया, मलका दाल दी गई। 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 14 बच्चों को जो पंजीकृत हैं कोविड-19 की महामारी को देखते हुए इनको भी सूजी पोहा दिया गया। अति कुपोषित 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को पैनिट बटर दिया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *