किसान परिवार के लिए जैविक मोटे अनाज का उत्पादन: सीडीओ  | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

किसान परिवार के लिए जैविक मोटे अनाज का उत्पादन: सीडीओ 

रुद्रपुर। कृषि विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स(मोटा अनाज) वर्ष-2023 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यशाल को संबोधित करते मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक न्यूट्रीशन वैल्यू (पोषण मूल्य) वाले खाद्य फसलों का उत्पादन करना है। समय की आवश्यकता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आर्गेनिक खेती की ओर भी आकर्षित होना चाहिए। उन्होंने किसानों से कहा कि कम से कम अपने परिवार के लिए ऑर्गेनिक रूप से मिलेट्स का उत्पादन अवश्य करें। ताकि मिलेट्स उत्पादन से परिवार के स्वास्थ्य और वातावरण, मृदा की ऊर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले प्रभावों से भलि-भांति परिचित हो सकें। कार्यशाला में प्रोफेसर डॉ.अजय और डॉ.आरपी त्रिपाठी ने किसानों को गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, पिरोसो, फोक्सटेल आदि फसलों न्यूट्रीशन वैल्यू की तुलनात्मक जानकारी देने के साथ ही उत्पादन के विषय में भी तकनीकि जानकारियां दी। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, कृषक गुरुवेद सिंह, राजनाथ सिंह, जय राम, मूलचंद, जमुना प्रसाद, भगवान दास, सुखचैन सिंह, राम भरोसे, जगमोहन आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *