निवर्तमान मेयर रामपाल ने मुख्य नगर आयुक्त का जाना हाल | Jokhim Samachar Network

Monday, February 17, 2025

Select your Top Menu from wp menus

निवर्तमान मेयर रामपाल ने मुख्य नगर आयुक्त का जाना हाल

रुद्रपुर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार को मुख्य नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर पहुंचकर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।एमएनए दुर्गापाल बीते दिनों अचानक अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। दिल्ली से उपचार कराने के बाद घर लौटने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार को उनके निवास पर पहुंचकर उनका हाल जाना। इस दौरान उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश चौधरी भी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *