![](http://newsportal.jokhimnews.com/wp-content/uploads/2024/05/08-22-765x510.jpg)
रुद्रपुर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने बुधवार को सितारगंज के कांग्रेस चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं की सक्रियता के लिए बधाई दी। बैठक में मतगणना को लेकर चर्चा हुई। मतगणना में अभिकर्ताओं के पास के लिए नाम लिए गए। साथ ही पोस्टल वैलेट गणना के लिए अलग से अभिकर्ताओं की सूची तैयार करने के लिए कहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार, मतदान के बारे में अलग से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं तक पहुंचकर कांग्रेस के घोषणा पत्र को पहुंचाया। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। यहां पूर्व विधायक संजीव आर्य, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, हरपाल सिंह, हरीश दुबे,सतीश कुमार जेके, जिलानी अंसारी, मुख्तयार अंसारी, सुरेंद्र सिंह, दयानंद सिंह, अख्तियार पटौदी, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।