देहरादून। कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिक संसोधन कानून के समर्थन में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर उत्तराखंड बीजेपी के प्रवक्ता व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रेष्ठ भारत, मजबूत भारत, एक भारत व सांस्कृतिक भारत बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि हमारे देश व उत्तराखंड की परम्परा दुनियां में सर्वश्रेष्ठ है। हम देशवासी अतिथि देवो भव को मानने वाले लोग हैं। देश पर मर मिटने वाले नागरिकों का देश है हिंदुस्तान। देश की आजादी के लिए यहां के लोगों ने बलिदान देकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। भारतीय जनता पार्टी देश को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत कर रही है। इसी सोच को देश के दूसरे दल पचा नहीं पा रहे हैं। देश में आज कांग्रेस व दूसरे दल अपने को स्थापित करने के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को तोड़ना चाहते हैं। कहा कि भारत की जनता ने जिन्हें नकार दिया है वही लोग देश में हिंसा व देश की संपत्ति को नुकसान करने का काम व देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। नागरिक संसोधन कानून पर प्रबुद्ध नागरिकों की गोष्ठि में बोलते हुए वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि देश को तोड़ने वाली पार्टियों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। गोष्ठी में गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत व जिलेभर के सभी समाज वर्ग से प्रबुद्ध लोगों में वकील, व्यापारी, सेवानिवृत्त शिक्षक, पत्रकार, साहित्यकार सहित कई लोग मौजूद रहे।