कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : कुलदीप | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : कुलदीप

ऋषिकेश। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं गढ़वाल लोकप्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश में विस चुनाव के लिए अब समय कम बचा है। ऐसे में अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाए। कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आमजन के बीच ले जाने की जरूरत है।
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं गढ़वाल लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार ढालवाला स्थित होटल चंद्रा पैलेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि विस चुनाव के लिए अभी कमर कसने की जरूरत है। बूथ स्तर को मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए। मौके पर कांग्रेस देवप्रयाग जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, रमेश उनियाल, राजेंद्र राणा, दिनेश व्यास, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, लेखराज भंडारी, पदमा सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *