नैनीताल। लाल बहादुर शास्त्री स्वरोजगार एवं जनकल्याण समिति, हल्दूचैड़ के बैनर तले आज गन्ना सेंटर चैराहे पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने तिवारी द्वारा किये गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का के साथ दर्जनों लोगों ने विचार व्यक्त किये। वहीं समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि हल्दूचैड़ क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कैलाश बमेठा ने किया। इस दौरान लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चन्द्र, किसान नेता एनके कपिल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, कीर्ति पाठक, रामबाबू मिश्रा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश कबड़ाल, गुरजीत सिंह, डॉ बालम सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र दुर्गापाल, कैलाश दुम्का, हिमांशु कबडाल, बीडी खोलिया, रमेश तिवारी, जीवन कबडाल, कमलेश चंदोला, राजेन्द्र दुर्गापाल, संदीप पांडे, प्राचार्य एलबीएस जेके गौतम, सुनील पंत, हेम चन्द्र पांडे, भाष्कर भट्ट, गिरधर बम, पीताम्बर दुम्का, इंदर सिंह बिष्ट, महेश चंद्र कबडाल, पूरन भंडारी, कार्तिक पांडे, तनुज कविदयाल, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।