हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ज्वालापुर विधान सभा क्षेत्र में रोड शो कर जनता से वोट मांगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ज्वालापुर विधान सभा के गांव पूरनपुर से रोड शो की शुरुआत की। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रोड शो में त्रिवेंद्र रावत का जगह-जगह फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें समाज के सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है। इस बार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं ने जो विश्वास व्यक्त किया है। उस पर वह खरा उतरेंगे। रोड शो में पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, मंडल अध्यक्ष अमित राज चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री रेशू चौहान, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, वरिष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, चेयरमैन नीरज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम चौहान, महामंत्री सुशांत चौहान, मयुर चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, प्रभु सिंह, परवीन कुमार, शिवकुमार, मंगल सिंह चौहान, मोहित चौहान, संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।