मसूरी नगर पालिका पटरी व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पिया फिनायल, हालत गंभीर | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मसूरी नगर पालिका पटरी व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पिया फिनायल, हालत गंभीर

देहरादून। मसूरी में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ पटरी व्यापारियों द्वारा अभद्रता करने का मामला शांत नहीं हो रहा है। इसे लेकर पालिका कर्मचारियों द्वारा पूरे शहर की व्यवस्था ठप कर दी है। वहीं दूसरी ओर एक पटरी व्यापारी अंकुर सैनी द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर पालिका अध्यक्ष की सीट और कई फर्जीवाड़े का खुलासा करने की बात करते हुए फिनायल पी लिया गया है।
जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर हालत में अंकुर सैनी को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। मामले के पता चलने के बाद अंकुर सैनी की मां की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पटरी व्यापारियों में खासा आक्रोश है।
सभासद गीता नं बताया कि पटरी व्यापारी अपनी मांगों को  लेकर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता उनकी मांगों को मानने के बजाय नगरपालिका में कार्य बहिष्कार कराने और धरना प्रदर्शन की धमकी दे रहे हैं। अंकुर सैनी के भाई सौरभ सैनी ने  नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया है और कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि माल रोड पर पट्टी लगाने के बजाय जहर खा कर मर जाओ। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद मसूरी पालिका अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही है। आज नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ मसूरी के विभिन्न संगठन रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कार्यबहिष्कार से शहर की सफाई व्यवस्था चैपट हो गई है। शहर में चारों गदगी फैल गई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *