विधायक पुंडीर ने किया 12करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विधायक पुंडीर ने किया 12करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण

विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने शनिवार को जनता को 12 करोड़ से अधिक की लागत से बनी योजनाओं की सौगात दी। कहा कि जल्द ही अन्य निर्माणाधीन कार्य भी पूरे करा दिए जाएंगे। विधायक पुंडीर ने फुलसनी गांव में आयोजित समारोह में आठ विकास कार्यों का लोकापर्ण कर जनता को समर्पित किया। जिनमें गुलाटा नदी पर 489.43 लाख की लागत से बने आरसीसी पुल, जन्नतवाला से धौलास के बीच नून नदी पर 285.76 लाख की लागत से बने आरसीसी पुल और सड़क, दीवार, नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा 155.90 लाख की लागत से गुजराड़ा करनपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण, 90.90 लाख से गुजराड़ा-हरनौल मार्ग सुधारीकरण, मांडूसिद्ध के पास नेमी नदी पर 62.46 लाख से स्टील गार्डर सेतु निर्माण, 61.74 लाख से शिवपुरी धौलसा में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण, 45.87 लाख से पौंधा-कोल्हूपानी मार्ग निर्माण और 42.59 लाख रुपये की लागत से धौलास पुल से संपर्क मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्य धारा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि विकास ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान सुखदेव फर्सवाण, अशोक नेगी, अनूप सेमवाल, नरेंद्र कुटाल, संदीप धनाई, अजय थापा, विरेंद्र कुमार, रजनी नेगी, अजय जोशी, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *