विधायक जोशी 150 कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा करेंगे | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विधायक जोशी 150 कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा करेंगे

देहरादून। 2 अक्टूबर को माहात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आगामी 15 दिनों तक मसूरी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में 150 कार्यकर्ताओं संग पद यात्रा करेंगें।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मसूरी विधानसभा से विधायक गणेश जोशी ने कहा कि गांधी जी ने सदैव ही अहिंसा को बल दिया था और इसी बल के साथ वह देश की आजादी के लिए लड़े। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में एक सामान्य परिवार में जन्में बापू ने कहा था कि जहां प्रेम है वहा जीवन है गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप विधानसभावार पद यात्रा के कार्यक्रम किये जाने हैं जिसमें प्रथम दिवस तिरंगे ध्वज के साथ यात्रा का शुभारम्भ किया जाना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगं। 150 किमी0 की यह यात्रा 150 कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पन्न की जानी है। यात्रा के दौरान ग्राम स्वराज पर चर्चा, केन्द्र एवे राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य क्रियाकलापों पर विस्तृत तैयारी की गयी है पद यात्रा का कार्यक्रम विजय कालोनी वार्ड में धर्म सिंह के घर के पास बाल्मिकी मंदिर सडक मार्ग से होते हुए डोभालवाला स्कूल के निकट से ढलान में नीचे अहीर मण्डी होते हुए गुरू राम राय स्कूल-बूथ से होकर कालीदास मार्ग होते हुए हाथीबडकला। हाथीबडकला बाजार से बाबा की कुटिया से आगे शिव मंदिर विजय कालापेनी होते हुए ओपी बावडी के घर से होते हुए सतेंन्द्र खरोला की दुकान के आगे से पुल के निकट होते हुए वापस हाथीबडकला पहुंचेगी। प्रेस वार्ता के दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *