मंत्री हरक सिंह ने 15 लाख रू. की धनराशि व्यय की स्वीकृति प्रदान की | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मंत्री हरक सिंह ने 15 लाख रू. की धनराशि व्यय की स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। वन, पर्यावरण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने कोविड-19 की व्यवस्थाओं के लिए 15 लाख रू. के धनराशि व्यय की स्वीकृति प्रदान की है। आज दून मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना को डाॅ. हरक सिंह रावत ने पर्यावरण बोर्ड से आवंटित धनराशि, 15 लाख रू. का चेक सौंपा। इस अवसर पर पर्यावरण के सदस्य सचिव एस.पी. सुबुधि भी मौजूद थे। इसके पूर्व डाॅ. हरक सिंह रावत ने दून मेडिकल काॅलेज की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निरीक्षण और बैठक किया था। बैठक में काॅलेज प्रबन्धन द्वारा कोविड-19 महामारी से रोक-थाम के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। जिसके अन्तर्गत डाॅ. रावत ने मास्क, पीपीई कीट, सेनेटाइजर, ग्लब्ज इत्यादि के क्रय हेतु अपनी सहमति प्रदान की थी। डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदान की गई धनराशि कोविड-19 महामारी के विरूद्व लड़े जाने वाले युद्व में सहायक होगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *