मंत्री गणेश जोशी ने किया केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत    | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

 मंत्री गणेश जोशी ने किया केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत   

देहरादून। देहरादून पहुंचे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हैलीपेड में मंत्री जोशी ने उनका स्वागत किया। भाजपा महानगर महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं घसियारी योजना के शुभारंभ पर पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं में खूब उत्साह दिखा। उन्होंने सरकार की योजना को महिलाओं के लिए मील का पत्थर बताया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *