देहरादून। विकासनगर में सिपाही पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दी, जिससे उसकी छाती की पसलियां और जोड़ा टूट गया है। मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी गांव का है। जहां आज सुबह करीब 5.00 बजे खनन माफियाओं ने सिपाही मनोज कुमार की छाती पर ट्रैक्टर के टायर का अगला पहिया चढ़ा दिया।
इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उनकी हालत हालत खतरे से बाहर बताई है। फरार चालक की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।