मनवीर चैहान को भाजपा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 12, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मनवीर चैहान को भाजपा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की

देहरादून। मनबीर चैहान को भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में उत्तरकाशी जिले को प्रतिनिधित्व मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
उत्तरकाशी जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की लम्बे समय से मांग है कि जिले की तीन विधानसभा सीटों में से बीजेपी के विधायको में से किसी एक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाय। लेकिन हाल में ही बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के पहले गठन में उत्तरकाशी जिले को प्रतिनिधित्व न देने पर भाजपाइयों में खासा रोष था। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने प्रदेश संगठन के दूसरे विस्तार में उत्तरकाशी जनपद को जगह देते हुए युवा नेता मनबीर चैहान को प्रदेश बीजेपी का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। मनबीर चैहान को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने से उत्तरकाशी जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। मनबीर चैहान के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर उत्तरकाशी बीजेपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन कर कहा कि मनबीर चैहान के नेतृत्व में जिले व प्रदेश में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। बैठक में लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र नॉटियाल, देसराज बिष्ट, सत्य सिंह राणा, जयप्रकाश भट्ट, नत्थी सिंह भंडारी, दुर्गेश सिलवाल आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *