देहरादून। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास बौतड़ी में मरीज को ला रही एक एंबुलेंस सोमवार देर रात खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग पिथौरागढ़ के वन आगर और जाखनी के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस पिथौरागढ़ से मरीज को ला रही थी कि तभी रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस -प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों व घायलों को वापस पिथौरागढ़ ले जाया गया है। मृतकों के नाम त्रिलोक सिंह (40) पुत्र धर्म सिंह व शंकर (41) पुत्र जमन सिंह निवासी वन आगर हैं। घायलों के नाम चंचल कुमार (25) पुत्र नारायण निवासी जाखनी और कमलेश थापा (20) पुत्र भीम बहादुर निवासी वन आगर हैं।