अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया

ऋषिकेश।  राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राजाजी टाइगर रिजर्व के रामगढ़ रेंज के बुल्लावाला गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। वन पंचायत अध्यक्ष मंगल सिंह रौथाण ने कहा कि पृथ्वी मनुष्यों के रहने के लायक तभी बन पाएगी, जब जैव विविधता का संपूर्ण विकास होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तरियाल ने कहा कि पृथ्वी पर निहित सभी प्रकार की स्थलीय वायुमंडलीय सागरीय पारिस्थितिक तंत्र में उपस्थित विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं का संरक्षण करना ही जैव विविधता का मुख्य उद्देश्य है। वार्ड सदस्य मंजू नेगी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया। मौके पर वन दरोगा पृथ्वी सिंह नेगी, भूपेंद्र बिष्ट, पंकज रावत, अनूप कुमार, सुमित, महिपाल रावत, अमर सिंह रावत, प्रदीप, शिबू, गुलाब सिंह, अमन, रोहित, ऋषि राम, प्रदीप, जितेंद्र नेगी, गुलाब सिंह, विष्णु मंमगाईं, राजपाल रावत, त्रिलोक पंवार आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *