कुमाउनी भाषा को करें आठवीं अनुसूची में शामिल | Jokhim Samachar Network

Saturday, June 10, 2023

Select your Top Menu from wp menus

कुमाउनी भाषा को करें आठवीं अनुसूची में शामिल

बागेश्वर। कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति की बैठक में कुमाउनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा बैठक में पूर्व शिक्षा निदेशक को कल्याण सिंह बिष्ट स्मृति सेवी सम्मान से नवाजा गया। वक्ताओं ने कुमाउनी भाषा सम्मेलन पर स्मारिका प्रकाशित करने का सुझाव दिया। अध्यक्षता अध्यक्ष देव सिंह पिलख्वाल तथा संचालन डॉ. केएस रावत ने किया। इस मौके पर अल्मोड़ा के ललित तुलेरा, राज्य आंदोलनकारी गंगा सिंह पांगती, रमेश प्रकाश पर्वतीय, प्रशांत पांडे, आनंद बिष्ट, प्रीतम रावत, चरण सिंह बघरी, भाष्कर नेगी, दीपक भाकुनी, दिगविजय सिंह जनौटी, आनंद गड़िया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा को श्रद्धांजलि दी गई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *