हरिद्वार भाजपा पदाधिकारियों ने माँ मन्सा देवी के दर्शन कर विश्व कल्याण के लिये की प्रार्थना | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 01, 2024

Select your Top Menu from wp menus

हरिद्वार भाजपा पदाधिकारियों ने माँ मन्सा देवी के दर्शन कर विश्व कल्याण के लिये की प्रार्थना

हरिद्वार। सरकार की निर्देशों द्वारा मंदिरों के कपाट खोले जाने पर स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के के वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि संजय त्रिवाल, पार्षद विनीत जोली, भाजपा वरिष्ठ नेता विनय त्रिवाल, नितिन जाटव ने हर्ष जताया है।
लोकडाउन के दौरान करीब ढाई महीनों से अधिक हरिद्वार के सभी धार्मिक स्थान बंद थे। कोविड -19 वैश्विक करोना महामारी की बीमारी को देखते हुए केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार सभी धार्मिक स्थल बन्द थे जिन्हें 8 जून 2020 को हिंदुस्तान के धार्मिक स्थानों को आवश्यक दिशा निर्देशों के तहत खोला गया। इस अवसर पर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुवे भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के पदाधिकारीयो ने मां मनसा देवी मंदिर में जाकर समाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन किए। जिन्होंने पूरे विश्व के मानवजगत की कोरोना महामारी से रक्षा हेतु प्रार्थना की है। सासंद प्रतिनिधि संजय त्रिवाल ने कहा कि करोना वायरस का खतरा अभी कम नही हुवा है, ऐसे में हर किसी को चाहिए कि वो प्रशासन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। ताकि देश को करोना से सुरक्षित रखने में सरकार को सहयोग हो सके।
पार्षद विनीत जौली ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो भी श्रद्धालु मां मनसा देवी मंदिर अथवा अन्य मंदिर जाए तो मास्क अवश्य लगाएं व सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। मंदिर में जल्दबाजी करके सोशल डिस्टेन्स का उलंघन न करे। बल्कि शांत मन से देवी देवताओं के दर्शन करे, साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग भी करते रहें।
संजय त्रिवाल, पार्षद विनीत जोली, नितिन जाटव, अंकित जाटव, विनय त्रिवाल, गोपीचंद, अंकित अरोड़ा, छविकांत त्रिवाल, विक्की जाटव, विक्की कांडपाल, पीयूष जाटव, पुष्पेंद्र शर्मा,  बलदेव, सचिन जाटव, नोबिता गोड़, नितीश गौड आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *