पूर्व ब्लाक प्रमुख से मारपीट करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पूर्व ब्लाक प्रमुख से मारपीट करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

 

विकासनगर से मोहित कुमार की रिपोर्ट

बीती रात्रि में कालसी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान पुत्र करम सिंह चौहान निवासी व्यास-भूड थाना कालसी जनपद देहरादून ने थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी शिकायत थी सेलाकुई राजा वाला तिराहे पर उनकी कार पर पीछे से टक्कर मारी गई। टक्कर मारने वाला वाहन वहां से फरार हो गया। वह वाहन का पीछा करते हुए खैरी गांव पहुंचे। जहां वाहन चालक, उसके भाई व दोस्तों तथा अन्य लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख और उनके साथी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की। चश्मदीद गवाहों के आधार पर घटना में प्रकाश मे आये अभियुक्त सनी बिष्ट पुत्र धर्म सिंह बिष्ट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना सेलाकुई जनपद देहरादून, परमजीत सिंह पुत्र रामेश्वर चंद्र उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खैरी उपरोक्त, दीपक सिंह पुत्र रामेश्वर चंद उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त, सूरज पुत्र धर्म सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *