पछुवादून में हुई हर घर भाजपा घर घर भाजपा अभियान की शुरुआत | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पछुवादून में हुई हर घर भाजपा घर घर भाजपा अभियान की शुरुआत

विकासनगर। पछुवादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हर घर भाजपा घर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सहसपुर और विकासनगर विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से जन संपर्क कर हर घर में पार्टी का झंडा लगाया।
सहसपुर विधान सभा में अभियान की शुरुआत भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर ने की। उन्होंने भाऊवाला और होरावाला, सुद्धोवाला में ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक ने कहा कि इस बार पार्टी ने विधान सभा चुनाव में साठ सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए चुनाव से पूर्व प्रत्येक घर तक पार्टी की पहुंच बनाई जा रही है। लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से विपक्षी पहले ही अपनी हार मान चुके हैं। इस बार भाजपा यहां जीत का अंतर बढ़ाने के लिए मेहनत कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, सुनीता कंडारी, नंदन सिंह कंडारी, रोशनी बिष्ट आदि मौजूद रहे। दूसरी विकासनगर विधान सभा में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने भोजावाला, पश्चिमीवाला में घर-घर जाकर अभियान की शुरुआत की। कहा कि अभियान के तहत कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे और भाजपा की रीति नीति की जानकारी लोगों को देंगे। बताया कि विकासनगर विधान सभा में भाजपा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। इस बार जीत का अंतर पहले से अधिक होगा। कहा कि जनता प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से खुश है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, मोहित शर्मा, मोहित ठाकुर, विनायक नौटियाल, केशव डोगरा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *