अमेरिका के लाइव शो में जलवा बिखेरेगी दून की बेटी शिकायना | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अमेरिका के लाइव शो में जलवा बिखेरेगी दून की बेटी शिकायना

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी शिकायना मुखिया जल्द ही अमेरिका के एक ऑनलाइन लाइव शो में अंग्रेजी गाना गाकर अपना जादू बिखेरेंगी। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली चाौदह वर्षीय शिकायना देहरादून के डालनवाला की रहने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान शिकायना ने 20 से ज्यादा हिंदी और अंग्रेजी गाने गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। जिसमे से एक अंग्रेजी गाना, लाइव शो करने वाले सीजन लाइव डॉट कॉम के पदाधिकारियों को काफी पसंद आया। जिसके बाद उनका चयन ऑनलाइन लाइव शो के लिए किया गया है।
शिकायना मुखिया की प्रतिभा को देखकर सीजन लाइव डॉट कॉम के पदाधिकारियों ने मेल भेजकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मेल में लिखा कि अगर शिकायना उनके कार्यक्रम में शामिल होना चाहती है तो वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। जिसके बाद शिकायना ने लेट्स इट बी समेत चार गाने लाइव शो के पदाधिकारियों को भेजे, जो उन्हें बहुत पसंद आये। लिहाजा शो के पदाधिकारियों ने शिकायना को कार्यक्रम में हिस्सा लेने की बात कही। यही नहीं लाइव शो कराने वाली कंपनी अगले महीने शिकायना के लिए, माइक और कैमरा भेजेगी। यहीं से वे लाइव शो में जुड़कर अपना जलवा बिखेरेंगी। बता दें 14 वर्षीय शिकायना के पिता का नाम विकास मुखिया और मां का नाम दीरा मुखिया है जो कि कर्नल ब्राउन स्कूल में टीचर हैं। शिकायना ने सात साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। सीमित संसाधन होने के कारण शिकायना के पिता ने ही उन्हें संगीत की बारीकियां सिखाई। शिकायना कर्नल ब्राउन स्कूल, डालनवाला में कक्षा सात में पढ़ रही हैं। यह एक ब्वॉयज स्कूल है। स्कूल में ब्वॉयज के साथ पढ़ने वाली शिकायना एकमात्र छात्रा हैं, अपनी गायकी के बारे में शिकायना बताती हैं कि वह एक क्लासिकल नहीं बल्कि एक पॉप गायिका हैं। वहीं, भविष्य में वह गायकी को ही अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपने पिता विकास मुखिया से गायकी के गुण सीखे हैं और वह उनके प्रेरणा स्रोत हैं। शिकायना देश के लोकप्रिय सिंगिंग शो दि वॉयस इंडिया किड्स और सुपर स्टार सिंगर में शिकायना अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। ऐसे में अब जल्द ही शिकायना अमेरिका के ऑनलाइन लाइव शो मे भी अंग्रेजी गानों की प्रस्तुति देंगी। जिसके लिए शिकायना को हर शो का पेमेंट भी किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *