कांग्रेसियों ने रामधुन गाकर गांधी को दी श्रद्धांजलि | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेसियों ने रामधुन गाकर गांधी को दी श्रद्धांजलि

विकासनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी के देश में इन दिनों माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। रविवार को तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि इन दिनों जिस तरह से देश में भय का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए लोगों को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए।आरोप लगाया कि कुछ लोग देश को बांटना चाहते हैं। राजनैतिक स्वार्थ के लिए जनता को धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर एक दूसरे के खिलाफ भड़काया जा रहा है। कहा कि गांधी के सपनों को इन दिनों भुला दिया गया है। ग्राम स्वराज की अवधारणा और अहिंसा के मंत्र को पीछे छोड़ दिया गया है। देश में भय का माहौल पैदा कर शासन करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन सर्वकालिक सर्वमान्य है। यह विडंबना ही है कि पूरे विश्व में गांधी के अहिंसावादी सिद्धांत को वैश्विक राजनीतिक के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं भारत में सत्ता पक्ष गांधी दर्शन को अमान्य करार देने पर लगा हुआ है। गांधी के सिद्धांतों पर चलने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही गांधी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी रही है। इस दौरान प्रेम प्रकाश अग्रवाल, गिरीश सप्पल, सुबोध वर्मा, बलजीत सिंह, सरोज देवी, नौशाद अली, यासीन मिर्जा, सदाकत अली आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *