कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत | Jokhim Samachar Network

Tuesday, March 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

डोईवाला (आसिफ हसन) कुछ ही दिन पूर्व कांग्रेस हाईकमान ने देवेंद्र यादव को उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी थी। वही आज कांग्रेस के प्रभारी उत्तराखंड के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, किसान कांग्रेस, सेवादल आदि संगठनों ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। देवेंद्र यादव सीडब्ल्यूसी के मेंबर एवं दो बार दिल्ली के विधायक भी रह चुके हैं, अब देवेंद्र यादव को उत्तराखंड प्रभारी की कमान सौंपी गई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहां की देवेंद्र यादव एक युवा और बहुत सुलझे हुए इंसान हैं इन्होंने कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनवाई है और अब इन्हें उत्तराखंड राज्य की कमान सौंपी गई है और देवेंद्र यादव जी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीतेगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जैसे ही कांग्रेस के प्रभारी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से बाहर आए तो सभी कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया युवाओं में कांग्रेस पार्टी के प्रति बहुत जोश दिखता नजर आया और इसी जोश से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 2022 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। आगे अनुमान यह भी लगाया जा रहा है की जिस प्रकार कांग्रेस के हाईकमान ने उत्तराखंड में एक युवा प्रभारी को जिम्मेदारी दी है तो 2022 में कई युवा चेहरो को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा की आने वाला समय कांग्रेस में युवाओं का है और जिस प्रकार हाईकमान द्वारा युवा चेहरों को आगे किया जा रहा है इससे यह साफ जाहिर होता है 2022 में कई युवाओं को टिकट मिलने वाला है। और जिस प्रकार आज युवाओं में जोश देखने को मिला है यह जोश प्रतीत कर रहा है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड दौरे पर आए प्रभारी का उत्तराखंड के अन्य जिलों का 3 दिन का दौरा है जिसमें में वहा पूरा प्रदेश घूमेंगे सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आने वाले चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी, विधायक काजी निजामुद्दीन, आदेश चौहान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष मोहित उनियाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, युवा कांग्रेस देहरादून जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, युवा कांग्रेस हरिद्वार जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, डोईवाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सैनी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाधक्ष कमलजीत कौर, मनीष यादव, गौरव मल्होत्रा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोरा, राहुल सैनी, आशिक अली, अमित सैनी, अनीस अहमद, रविंद्र बिष्ट, स्वतंत्र बिष्ट, अमन बिष्ट, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, नगर अध्यक्ष आरिफ अली, शुभम कंबोज, सतनाम सिंह, विमल गोला, साहिल अली, आदि कार्यकर्ता जौली ग्रांट एयरपोर्ट में स्वागत करने पर मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *