कांग्रेस ने किशोरी की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च  | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने किशोरी की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च 

-उत्तरकाशी की घटना ने पूरे राज्य को शर्मसार कर दियाः प्रीतम सिंह
देहरादून। उत्तरकाशी में 17 अगस्त को नाबालिग के बलात्कार एवं हत्या की शिकार नाबालिग की आत्मा की शांति व राज्य के अनेक हिस्सों में महिलाओं के साथ घटित हो रही हिंसाओं की घटना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून में कैण्डिल मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रीतम सिंह राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा मोदी के नारे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के ठीक उलट आचरण उत्तराखण्ड समेत भाजपा शासित राज्यों में किया जा रहा। मुजफरपुर से देवरिया होते हुए बच्चों के विरूद्ध हिंसा की हवा अब उत्तराखण्ड पहुच गई है।
उत्तरकाशी की घटना ने पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया है। लालकुंआ और उत्तरकाशी में घटित घटनायें राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रही हैं। उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान में बच्चियां चीख-चीखकर अपने साथ हो रहे मानसिक व शारीरिक को बयां कर रही हैं।किन्तु उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अगर महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो मुख्यमंत्री और सरकार को त्यागपत्र दे देना चाहिए। कैण्डिल मार्च कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर राजपुर रोड़ घण्टाघर होता हुआ वापस कांग्रेस मुख्यालय पहुचकर संपन्न हुआ।
कैण्डिल मार्च में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व काबीना मंत्री मातवर सिंह कण्डारी,गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरिता आर्या,महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पर्वादून के जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, चमन सिंह,जिला पछूवादून अध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, राजेन्द्र शाह,नजमा खान गरिमा दसौनी,अमरजीत सिंह,गिरीश पुनेडा, नवीन पयाल, पूनम भगत ,अजय नेगी,दीप बोरा  मोहित नेगी,त्रिलोक सिंह सजवाण महेश जोशी, शान्ति रावत,सोमप्रकाश बाल्मीकी, सुधीर कुमार,अनिल गुप्ता,कुंवर सिंह यादव,मोहन काला, देवेन्द्र बुटोला,परणीता बड़ोनी, अलका जदली,दीवान सिंह तोमर,विकास नेगी,सुनित सिंह राठौर, अश्विनी बहुगुणा, शोभाराम, हरविन्दर सिंह, पूनम कण्डारी, श्याम सिंह चैहान, पवन खरोला,कमलेश रमन,राजेश चमोली,अजय सिंह,अनिल ग्रोवर,अनुज शर्मा,सुलेमान,आशा विष्ट, अनुराग मित्तल, विशाल, अनुराधा तिवाड़ी सावित्री थापा, अलका शर्मा,आदि शामिल थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *