कांग्रेस ने आज स्वराज आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड का 24वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने आज स्वराज आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड का 24वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

हल्द्वानी | जिला-महानगर कांग्रेस ने आज स्वराज आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड का 24वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द बिष्ट पी सी.सी. सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, हरीश सिंह मेहता ने कहा कि जिन परिकल्पनाओं को लेकर अलग उत्तराखंड राज्य का गठन हुवा वो परिकल्पनाएं साल दर साल धुमिल होती जा रही है। पहाड़ो से पलायन की दर बढ़ती जा रही है। उचित शिक्षा और समुचित स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में पहाड़ खाली होते जा रहे है। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, राजेन्द्र उपाध्याय गोविन्द बगढ़वाल, मीमांशा आर्य ने कहा आज उत्तराखंड को बने 23 साल बीत चुके है, आज भी हमारे पहाड़ो के हालात जस के तस बने हुवे है। अलग पहाड़ी राज्य की परिकल्पना अधूरी रह गयी। उत्तराखंड बनने का फायदा आम जनमानस के विपरीत राजनेताओं और अफसरशाही को ज्यादा हुवा है। हमनें इस उत्तराखंड की परिकल्पना को लेकर अलग राज्य की लड़ाई नही लड़ी थी। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सभी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करते हुवे “जय देवभूमि उत्तराखंड” के नारों से स्वराज आश्रम को गुंजायमान कर दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी तथा राज्य आंदोलनकारियों की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखंड राज्य के पुनःनिर्माण का संकल्प लिया। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, पार्षद राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, नवीन सांगूड़ी, संदीप भैसोड़ा, सौरभ भट्ट, कमला तिवारी, मीमांशा आर्य, प्रीति आर्य, सुशील डुंगरकोटी, विजय सिजवाली, संजू तिवारी, जीवन बिष्ट, पूरन बिष्ट, नरेंद्र पनेरू, नरेंद्र खनी, खीमानंद पांडे, प्रताप बर्गली, राजेन्द्र उपाध्याय, अवध विहारी जी, गणेश टम्टा, प्रमोद सनवाल, त्रिलोक बनोली, अरसद अली, मनोज शर्मा, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *