
हल्द्वानी ये भाजपा का राज नहीं है ये तो रावण राज है। जिस प्रकार से रावण के 10 सिर थे वैसे ही हमने आज भाजपा की 10 प्रमुख कुरुतियों को रावण दहन के साथ समाप्त करने का आंदोलन कर दिया है।
ये बात आज बुद्ध पार्क मै कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा का रावण रूपी पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेस बिधायक सुमित ह्रदश्य ने कही। उन्होंने कहा की आज प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी की जो मूलभूत समस्याएँ है उनका निवारण करने मै राज सरकार विफल साबित हुयी है। सुमित ने अंकिता हत्याकांड, बेरोजगारी, आई इस बी टी, चिड़िया घर,कैसीनो कांड, शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क,बिजली, पानी आदि जैसे मुद्दों पर कहा की राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड वासियो को धोका दिया है।
कुछ दिन पूर्व गोलापार स्थित नैब के व्यस्थापक द्वारा नेत्रहीन बच्चियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए सुमित ने कहा की दोषी खुद भाजपा का आदमी है।
इस मोके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिम्बल, महेश शर्मा, ललित जोशी, हेमंत शाहू,गोविन्द बगढ़वाल, जगमोहन बगढ़वाल,सहित काफी संख्या मै पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।