ठेके पर भर्ती का विरोध करेगी सफाई कर्मचारी यूनियन | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

ठेके पर भर्ती का विरोध करेगी सफाई कर्मचारी यूनियन

सफाई मजदूर संघ ने सौंपा मेयर को ज्ञापन
देहरादून। नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन ने ठेके पर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती का विरोध करने का एलान किया है। उसकी मांग है कि निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस ओर कोई सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो संघ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। यही नहीं हड़ताल भी की जा सकती है।
आखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नगर निगम शाखा के अध्यक्ष राजेश कुमार व सचिव धीरज भारती ने मेयर सुनील उनियाल गामा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मौहल्ला स्वच्छता समिति का मानदेय बढ़ाने में जो योगदान रहा है वह प्रशंसनीय एवं हमेशा याद किया जायेगा। संगठन की मांग है कि एक हजार स्वच्छकों के पद सृजन करने की घोषणा आपके द्वारा की जाये। साथ ही शासन पदों को स्वीकृत कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जाने की संघ आपसे अपेक्षा करता है। नगर निगम में स्वच्छता कार्य ठेके पर न देकर नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जाने के निर्णय की भी संघ आपसे उपेक्षा करता है तथा संघ है कि भाजपा के 2017 के घोषणा पत्र में स्थायी सफाई कर्मचारी की भर्ती की घोषणा की थी। उनका कहना है कि जब से नगर निगम का गठन हुआ सफाई कर्मचारियों की खुली भर्ती नहीं हुई है। पहले जब नगर निगम का गठन हुआ था तो उस समय निगम के वार्ड 36 हुआ करते थे जबकि कर्मचारियों की संख्या लगभग 650थी, वर्तमान में वार्डों की संख्या 100 हो गई है और निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या लगभग 750 रह गई है। संगठन निगम में सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती की मांग करता है और ठेकेदारी प्रथा का विरोध करती है। यदि इस ओर कोई सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो संघ आंदोलन करने पर विवश होगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *