100 से अधिक लोगों को बांटे कंबल व छाता   | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

100 से अधिक लोगों को बांटे कंबल व छाता  

बागेश्वर  श्रम विभाग ने मेहनरबूंगा को कार्यक्रम आयोजित कर 100 से अधिक श्रमिकों को कंबल व छाता आदि वितरण किया। श्रम अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर श्रम विभाग में पंजीकृत लोगों को ही सामग्री दी गई। विधायक प्रतिनिधि मनोज बचखेती ने सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि सरकार हर श्रमिक के हित के लिए काम कर रही है।

 

बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में कुत्ते घुमाने पर लोगों ने जताई आपत्ति
बागेश्वर  दुग-नाकुरी तहसील के जारती गांव में आंगन में धूप सेंक रही एक बुजुर्ग महिला पर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों के होहल्ला करने पर सुअर जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआजवा दिलाने की मांग की है।

बागेश्वर  नुमाईशखेत मैदान में लोगों ने कुत्तों को घुमाने का अड्डा बना दिया है। इस पर क्षेत्र के लोगों कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने ईओ नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मांगों की अनदेखी किए जाने पर पालिका के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन भी पालिका को दिया। नुमाईशखेत के आसपास रहने वाले लोग शुक्रवार को नगर पालिका में पहुंचे। यहां ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में उत्तरायणी मेले के अलावा दुर्गा पूजा, रामलीला व अन्य खेलों के आयोजन होते हैं। गर्मियों में लोग देर शाम तक यहां घूमने के लिए आते हैं, लेकिन इन दिनों लोगों इन स्थान को कुत्ते घुमाने का स्थान बना दिया है। इस कारण पूरा मैदान गंदगी से पट गया है। नगर पालिका से महज 20 मीटर की दूरी पर यह मैदान बदहाल होता जा रहा है। उन्होंने पालिका से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए मैदान के महत्व को बचाने की अपील की है। इस मौके पर मनोज कपकोटी, दीप चंद्र साह, नंद किशोर, भरत लाल साह, मनोज लाल साह, मोहन चंद्र पांडेय, विजय साह आदि ने नगरपालिका ईओ हयात सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नुमाईशखेत मैदान में जानवर घूमाने वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। जिसमें पांच हजार तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना लाइसेंस स्वान पशु रखने पर भी कार्रवाई पालिका द्वारा की जाएगी।  – हयात सिंह परिहार, ईओ नगर पालिका बागेश्वर(आरएनएस)।

 

उत्कृष्ट कार्य करने पर दोसाद सम्मानित
बागेश्वर  उत्तराखंड मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन श्रीनगर गढ़वाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बागेश्वर के देवेंद्र दौसाद को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मंत्री ने उनके दीर्घायु की कामना की। उनकी इस उपलब्धि पर लैब टैक्नीशियनों ने खुशी जताई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *