भाजया युवा मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजया युवा मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। महानगर भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की निंदा की। आक्रोशित भाजपाईयों ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से मांगी मांगनी चाहिए। शुक्रवार को युवा मोर्चा से जुड़े भाजपाई महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और राजेश रावत के नेतृत्व में लैंसडाउन चौक पर एकत्र हुए। यहां के राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। आक्रोशित भाजपाईयों ने कहा कि राहुल गांधी ने आपत्तिजनक बयान दिया है, जो शर्मनाक है। बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि उनका बयान माफ करने लायक नहीं है, पूरे देश में उनके बयान की निंदा हो रही है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के नेता लगातार हार की वजह से मानसिक संतुलन खो गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में राज्यमंत्री जितेंद्र रावत, महामंत्री भावना चौधरी, कृष्णा राठौर, सौरभ शर्मा, सौरभ कपूर, सागर सोनकर, सुखवीर सिंह, आदित्य नय्यर, महेश जगूड़ी, सौरभ नौडियाल, पारस गोयल, मुकेश बिष्ट, सागर गुप्ता, दीपक सकलानी, रोहित चौहान, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *